विकसित खेती की ओर बढ़ता जांजगीर,गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ

जांजगीर जिले में किसानों को आधुनिक खेती,नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत कर दी गई है,,यह अभियान 5 मई से 20 मई तक पूरे जिले में चलाया जाएगा,,अभियान का शुभारंभ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया,,अब ये रथ जिले के अलग-अलग विकासखंडों के गांवों में पहुंचकर किसानों को खेती से जुड़ी नई जानकारी देंगे,,अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ सीजन की तैयारी के लिए जागरूक करना है ताकि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर कम लागत में ज्यादा उत्पादन कर सकें,,जागरूकता रथों के माध्यम से किसानों को उन्नत बीजों के उपयोग,,संतुलित उर्वरक प्रबंधन,,हरी खाद,,जैविक खाद,,नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी,,साथ ही किसानों को यह भी बताया जाएगा कि मिट्टी परीक्षण और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार खाद का उपयोग करने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बेहतर होते हैं,,कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,,फसल बीमा योजना,,पीएम आशा योजना और फसल विविधिकरण जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इनका लाभ ले सकें,,इसके अलावा आधुनिक कृषि यंत्रों और नई खेती तकनीकों के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा,,
उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के लिए भी प्रेरित किया जाएगा,,गांवों में कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञ और कृषि विभाग की टीम पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान भी करेगी,,किसानों को दलहन,,तिलहन और अन्य फसलों के उत्पादन बढ़ाने के उपाय भी बताए जाएंगे,,इस अभियान के जरिए प्रशासन का प्रयास है कि किसान नई तकनीकों से जुड़ें,,खेती को लाभकारी बनाएं और सरकारी योजनाओं का पूरा फायदा उठा सकें,,आने वाले दिनों में जागरूकता रथ गांव-गांव जाकर किसानों को खेती में बदलाव और आत्मनिर्भर बनने का संदेश देंगे,,अभियान के शुभारंभ के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर,संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर,कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक खेमादास महंत सहित कृषि एवं समवर्गीय विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।



