भूपेश बघेल का रामभद्राचार्य पर बड़ा बयान,बोले दिव्यदृष्टि से देश की समस्याओं का भी जवाब दें

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के एक बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। जगतगुरु रामभद्राचार्य को लेकर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है,,अब इस विवाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी खुलकर सामने आ गए हैं और उन्होंने रामभद्राचार्य के साथ कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी कई सवालों के जवाब मांगे हैं,,बम्हनीडीह में चुनाव प्रचार के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है,,डीजल-पेट्रोल के दाम आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं और जनता कई परेशानियों से जूझ रही है,,उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि धर्म और राजनीति पर बोलने वाले संत-महात्मा इन मुद्दों पर भी अपनी राय दें,,भूपेश बघेल ने कहा कि देश में महंगाई क्यों बढ़ रही है,,पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम क्यों नहीं हो रहीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति से क्यों डरते हैं,,इसका जवाब भी जनता को मिलना चाहिए।
भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि कुछ धार्मिक मंचों का इस्तेमाल बीजेपी के प्रचार के लिए किया जा रहा है,,उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक बयान दिए जा सकते हैं तो फिर जनता से जुड़े मुद्दों पर भी खुलकर बात होनी चाहिए,,उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमा गया है,,वहीं दूसरी ओर अपने बयान को लेकर घिरे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत अब नरम रुख अपनाते नजर आ रहे हैं,,उन्होंने कहा कि उनकी मंशा किसी भी साधु-संत को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। उन्होंने अपने बयान को सामान्य बताते हुए कहा कि उन्हें बचपन से सभी धर्मों और संप्रदायों के संतों का सम्मान करना सिखाया गया है,,चरणदास महंत ने कहा कि उन्होंने किसी संत का अपमान नहीं किया और ना ही ऐसा करने का उनका कोई इरादा था,,चरणदास महंत ने यह भी कहा कि राजनीति में बातों को कई बार अलग तरीके से पेश किया जाता है,,लेकिन वे हमेशा संत समाज का सम्मान करते आए हैं,,उन्होंने दावा किया कि वे सभी धर्मों के संतों और धार्मिक गुरुओं का आदर करते हैं,,इधर इस पूरे मामले पर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है,,उन्होंने अपने ऊपर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी योग्यता और ज्ञान पर सवाल उठाना गलत है,,रामभद्राचार्य ने चुनौती देते हुए कहा कि वे किसी भी मंच पर चर्चा और शास्त्रार्थ के लिए तैयार हैं और अपनी विद्वता साबित कर सकते हैं,,अब इस बयानबाजी ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है,,एक तरफ चरणदास महंत अपने बयान को सामान्य बताकर विवाद शांत करने की कोशिश कर रहे हैं,,वहीं दूसरी ओर भूपेश बघेल लगातार केंद्र सरकार और बीजेपी पर सवाल उठाकर इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ा रहे हैं,,बीजेपी भी कांग्रेस नेताओं के बयानों को संत समाज का अपमान बताकर हमला बोल रही है,,ऐसे में बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव के बीच यह विवाद अब प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।



