उफनते कांजी नाले में युवक ने लगाई छलांग,नगर सेना की सतर्कता से बची जान

जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बिलारी कचंदा मार्ग स्थित कांजी नाला उफान पर है,,नाले के पुल के ऊपर करीब तीन फीट पानी का तेज बहाव होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर नगर सेना की बचाव टीम तैनात की है,,टीम लगातार लोगों को पुल पार नहीं करने की समझाइश दे रही है ताकि कोई हादसा न हो,,इसी दौरान मधुकर बस सर्विस वहां पहुंची,,बचाव टीम ने चालक को पुल पार करने से रोकते हुए बस को वापस लौटा दिया,,इसी बीच बस का हेल्पर रामफल यादव,,निवासी कचंदा,,टीम को यह कहकर आगे बढ़ गया कि वह पास के हैंडपंप से पानी पीने जा रहा है,,लेकिन कुछ ही देर बाद उसने अचानक उफनते कांजी नाले में छलांग लगा दी,,युवक को पानी की तेज धारा में बहता देख मौके पर मौजूद नगर सेना की बचाव टीम तुरंत सक्रिय हो गई,,टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया,,तेज बहाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक किलोमीटर दूर ग्राम कोहका के पास युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया,,रेस्क्यू के बाद युवक को प्राथमिक रूप से सुरक्षित कर शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की राहौद पुलिस चौकी ले जाया गया,,जहां आगे की कार्रवाई की गई,,युवक की पहचान रामफल यादव,,निवासी कचंदा के रूप में हुई है,,इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बारिश के दौरान उफनते नालों और पुलों को पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है,,प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि तेज बहाव वाले पुलों और नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं तथा बचाव दल और पुलिस के निर्देशों का पालन करें,,इससे अनहोनी घटनाओं से बचा जा सकता है।



