राज्य एवं शहर

कर्ज चुकाने के लिए रची 11 लाख की लूट की साजिश,झूठ पकड़ में आया,बम्हनीडीह में 11.80 लाख की फर्जी लूट का खुलासा,युवक गिरफ्तार

कर्ज चुकाने के लिए रची 11 लाख की लूट की साजिश,झूठ पकड़ में आया,बम्हनीडीह में 11.80 लाख की फर्जी लूट का खुलासा,युवक गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा जिला के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र मे शुक्रवार की दोपहर हुए 11 लाख 80 हजार रूपये की रिपोर्ट फर्जी निकला,,पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले को ही आरोपी बनाया है,,और उसके घर से पूरा रकम और लेपटॉप जप्त कट लिया है,,और अमानत मे ख्यानत के साथी 217,316(2)bns का अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है

 

शुक्रवार की शाम पांच बजे दीपेश देवांगन बम्हनीडीह थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह करनौद गांव मे किरीत सिन्हा के दुकान मे काम करता था और बैक के साथी आवक जावक का हिसाब रखता था 2018 से एक ही दुकान मे काम करने से मालिक उस पर भरोसा करता था

शुक्रवार की दोपहर किरित सिन्हा ने 11 लाख 80 हजार रूपये बैंक मे जमा करने के लिए दिया और हमेशा कि तरह लैप टॉप और बाइक लेकर दीपेश देवांगन बैक जाने निकल गया,,और कुछ देर बाद अपने मालिक को बताया कि बम्हनीडीह और पूछेली गांव के बीच तीन बाइक सवार लोगो द्वारा लूट कर पूरा पैसा और लेपटॉप ले जाने की सूचना दी,,और शाम पांच बजे बम्हनीडीह थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराई,,मामले रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रार्थी को लेकर घटना स्थल पहुंच कर सीन क्रिएट किया,,तभी से पुलिस को शक होने लगा और जब प्रार्थी से पूछताछ की तब उसने खुद ही पूरा राशि अपने घर मे छुपा कर रखना बताया,,मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता लीं और आरोपी से 11 लाख 80 हजार रूपये और लेपटॉप जप्त किया

अपने ही जाल मे फंसे आरोपी दीपेश देवांगन ने बताया कि उसका 8 लाख रूपये का का कर्ज था,,जिसके लिए लगातार फोन आते थे और पैसा की मांग कि जाती,,कल भी जब दीपेश देवांगन 11 लाख 80 हजार रूपये बैंक मे जमा करने जा रहा था,,तभी उसे फिर से पैसे के लिए तगादा का फोन आया,,जिसके बाद दीपेश के मन मे एक षड्यंत्र सुझा और उसने उस राशि को गबन करने कि नियत से लूट की कहानी तैयार की

अपराधी चाहे कितना भी चालाक क्यों ना हो,,पुलिस की जाँच के आगे ज्यादा देर तक नहीं टिक सकती,,इसलिए पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिको से ऐसे झूठे प्रकरणों से बचने और सही जानकारी पुलिस को देने की अपील की है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!