राज्य एवं शहर

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तहसीलदार नायब तहसीलदार,,जांजगीर चांपा जिले में ठप पड़े राजस्व से जुड़े काम

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तहसीलदार नायब तहसीलदार,,जांजगीर चांपा जिले में ठप पड़े राजस्व से जुड़े काम

छत्तीसगढ़ में तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं,,इस हड़ताल का असर अब जांजगीर चांपा जिले में साफ तौर पर दिखने लगा है,,तहसील कार्यालयों में रोजमर्रा के जरूरी काम ठप हो गए हैं,,राजस्व से जुड़े मामलों जैसे नामांतरण,,बंटवारा,,किसान पंजीयन,,भुईंया पोर्टल का काम,,और आय,,जाति,,निवास प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है,,छात्र-छात्राएं और उनके परिजन बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंच रहे हैं,,लेकिन काम नहीं होने के कारण मायूस होकर लौट रहे हैं,,हड़ताल की वजह से पक्षकारों को भी कोर्ट-कचहरी के मामलों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,,वहीं वकीलों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है,,बता दें कि तहसीलदारों ने पहले 28 जुलाई को जिला मुख्यालय जांजगीर में एक दिन का धरना प्रदर्शन किया था,,इसके बाद प्रदेशभर के तहसीलदारों ने रायपुर में भी अपनी आवाज उठाई,,लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई,,तहसीलदारों का कहना है कि जब तक संसाधनों की कमी पूरी नहीं होती और मांगें नहीं मानी जातीं,,तब तक वे काम नहीं करेंगे,,वहीं अधिवक्ताओं ने भी राज्य सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द समाधान निकालकर हड़ताल खत्म कराई जाए,,ताकि आम जनता को राहत मिल सके,,अगर ये हड़ताल लंबे समय तक चलती है,,तो लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!