WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

बिर्रा में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई,दो कृषि केंद्र सीलबंद,बीज-उर्वरक जब्त,एक को नोटिस

जांजगीर चांपा जिले में खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज,खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है,इसी कड़ी में विकासखंड बम्हनीडीह के बिर्रा में जिला और विकासखंड स्तरीय संयुक्त टीम ने तीन कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया,जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं मिलने पर दो दुकानों को सीलबंद कर दिया गया,जबकि एक दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

उप संचालक कृषि राकेश शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मेसर्स न्यू केशरवानी कृषि केंद्र में बिना स्रोत प्रमाण पत्र के बीज और कीटनाशकों की बिक्री की जा रही थी,वहीं मेसर्स चंद्रा कृषि केंद्र के संचालक राजेश कुमार चंद्रा बिना वैध लाइसेंस के बीज और उर्वरक बेचते पाए गए,दोनों दुकानों से संबंधित बीज और उर्वरक जब्त कर उनकी बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कीटनाशक लाइसेंस से जुड़े स्रोत प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं कराया गया था,इसे कीटनाशक अधिनियम 1966 और कीटनाशक नियम 1971 का उल्लंघन मानते हुए कृषि विभाग ने दोनों कृषि केंद्रों को सीलबंद कर दिया,इसी दौरान मेसर्स दीपक कृषि केंद्र, बिर्रा में निरीक्षण के समय कीटनाशकों का सत्यापित स्टॉक रजिस्टर और सत्यापित बिल बुक प्रस्तुत नहीं किए जा सके,इस पर विभाग ने संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है,उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,बिना लाइसेंस या बिना वैध स्रोत प्रमाण पत्र के बीज,खाद और कीटनाशकों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,उन्होंने बताया कि जिले के सभी निजी कृषि केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है,यदि कहीं भी नियमों के विपरीत बीज,उर्वरक या कीटनाशकों का विक्रय करते हुए पाया गया,तो संबंधित दुकानों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी,ताकि किसानों को केवल गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित कृषि सामग्री ही उपलब्ध हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!