राज्य एवं शहर

जांजगीर चांपा में महिला मोर्चा की प्रेस वार्ता, 33% आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का आभार

जांजगीर चांपा जिला में बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले बिल को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,,इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम बताया,,प्रेस वार्ता में सांसद कमलेश जांगड़े ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल को लोकसभा के विशेष सत्र में 16, 17 और 18 अप्रैल को पारित किया जाना प्रस्तावित है,,उन्होंने कहा कि वे इस बिल के समर्थन में शामिल होंगी और नारी शक्ति वंदन के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करेंगी।

 

सांसद ने कहा कि यह फैसला महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने के बाद महिलाएं अब ग्राम सभा से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचकर देश के विकास,,उन्नति और नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी,,वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद महिलाओं के लिए ऐसा ठोस कदम नहीं उठाया गया,,उन्होंने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी रही,,लेकिन महिला आरक्षण के लिए प्रयास नहीं हो सके,,उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है,,बल्कि देश के विकास में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित की है,,प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा ने साफ तौर पर कहा कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं,,यही वजह है कि इस कार्यक्रम में महिलाओं ने खुद मंच संभाला और अपनी बात रखी,जबकि पुरुष नेता उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!