राज्य एवं शहर

पामगढ़ विधायक के खिलाफ भाजपा महिलाओ ने मोर्चा खोला और हल्ला बोल कर,पुतला दहन किया

जांजगीर चांपा जिले में पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश का रेत माफिया से जुड़ा कथित ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है,,इस मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया और विधायक का पुतला दहन किया

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का कहना है कि वायरल ऑडियो से साफ पता चलता है कि विधायक और रेत माफिया के बीच मिलीभगत है,,इस आरोप के बाद अब महिला मोर्चा ने विधायक से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है

विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। “रेत चोर गद्दी छोड़” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा,,उनका कहना है कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि का नाम अगर रेत जैसे अवैध कारोबार में आ रहा है,,तो उन्हें जनता की कुर्सी पर बने रहने का कोई हक नहीं है

महिला मोर्चा ने शासन-प्रशासन से भी सख्त कार्रवाई की मांग की है,,उनका कहना है कि वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अगर इसमें सच्चाई निकलती है तो विधायक शेषराज हरवंश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए,,गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया में एक ऑडियो वायरल हुआ था

जिसमें कथित तौर पर पामगढ़ विधायक और रेत कारोबारियों के बीच पैसों के लेन-देन की बात सामने आई है,,इस ऑडियो को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस विधायक पर हमलावर है,,भाजपा महिला मोर्चा ने साफ कहा कि जब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं होती और विधायक पद से इस्तीफा नहीं देते,,तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!