5 दिन से लापता स्कूल लिपिक का शव तालाब में मिला,नरियरा में शोक की लहर

जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत नरियरा में रहने वाले और शासकीय स्कूल भिलौनी में पदस्थ लिपिक रामकुमार निर्मलकर (55) का शव रविवार को गांव के किराही तालाब में मिला,,वे पिछले पांच दिनों से लापता थे,,जिससे परिवार और गांव के लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे

जानकारी के मुताबिक,,रामकुमार निर्मलकर 13 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वे तालाब जा रहे हैं,,लेकिन काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे,,तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की,,कहीं पता नहीं चलने पर मुलमुला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,,परिवार ने उन्हें खोजने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी।

रविवार सुबह कुछ ग्रामीण जब किराही तालाब में नहाने पहुंचे,,तो उन्होंने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा,,यह देखकर तुरंत वार्ड पार्षद ने पुलिस को सूचना दी गई,,सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया,,शव कई दिनों तक पानी में रहने के कारण काफी क्षत-विक्षत हो चुका था,,जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था,,हालांकि मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर शव की पहचान रामकुमार निर्मलकर के रूप में की।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,,अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा,,फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।



