संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान, 20 फरवरी 2027 तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा जिले में भी संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा,,
इस अभियान के तहत जिले सहित पूरे प्रदेश में कई सामाजिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,,इसकी जानकारी पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने जांजगीर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी
पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को समानता,,सामाजिक समरसता और मानवता का जो संदेश दिया,,वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है,,उनके विचार हर वर्ग के लोगों को जोड़ने और भेदभाव मुक्त समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं,,उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत गुरु रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और समरस समाज के निर्माण के संकल्प के साथ देशभर में समरसता संकल्प अभियान चला रही है,,
उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 29 जुलाई से समरसता दीप महोत्सव के साथ होगी,,इसके बाद 20 फरवरी 2027 तक विभिन्न सामाजिक,,सांस्कृतिक और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,,इन आयोजनों के माध्यम से संत गुरु रविदास के विचारों,,उनके जीवन दर्शन और सामाजिक समानता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा,,प्रेस वार्ता में अभियान की विस्तृत रूपरेखा भी साझा की गई,,भाजपा नेताओं ने बताया कि इस दौरान संगोष्ठियां,,दीप प्रज्ज्वलन, सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे,,,पार्टी का उद्देश्य समाज में भाईचारे,,समानता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना तथा संत गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।



