WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जिला ओलंपिक संघ की बैठक सम्पन्न, 23 जून को होगी ओलंपिक दौड़ और सम्मान समारोह

जिला ओलंपिक संघ की बैठक सम्पन्न, 23 जून को होगी ओलंपिक दौड़ और सम्मान समारोह

जांजगीर चांपा। विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को जिला ओलंपिक संघ द्वारा ओलंपिक दौड़ और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर 21 जून को जांजगीर के नेताजी चौक स्थित सुल्तानिया चेम्बर में अंतिम तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई,,कार्यक्रम 23 जून सोमवार सुबह 6:45 बजे से शुरू होगा। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढेवाल उपस्थित रहेंगी।

ओलंपिक दौड़ का रूट

दौड़ हाईस्कूल मैदान से शुरू होकर कचहरी चौक, नेताजी चौक होते हुए बिसाहू दास महंत बालोद्यान में समाप्त होगी। कुल दौड़ 3 किलोमीटर की होगी। रास्ते में प्रतिभागियों को पहचान के लिए पिंक और यलो कार्ड प्रदान किए जाएंगे।

सम्मान समारोह भी होगा आयोजित

कार्यक्रम के अंत में टॉप 10 महिला और टॉप 10 पुरुष धावकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ खेल प्रशिक्षकों और नेशनल खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जाएगा।

व्यवस्थाओं को अंतिम रूप

बैठक में दौड़ के दौरान प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार, प्राथमिक उपचार, सुरक्षा, पेयजल, पुरस्कार और प्रमाण पत्र जैसी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।इस बैठक में जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सुल्तानिया, अध्यक्ष हितेश यादव, सचिव जितेंद्र तिवारी, संयोजक गोपेश्वर कहरा, क्रीड़ा भारती अध्यक्ष राजीव ठाकुर, जिला खेल अधिकारी प्रेमलाल पाण्डेय, खेल विभाग के एसएस बघेल, और विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे,,बैठक में सभी खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!