जांजगीर में दिव्य सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अंशों के दर्शन,देशभर में भ्रमण के बाद सोमनाथ में स्थापना की तैयारी

जांजगीर चांपा जिले के रानी सती मंदिर में आज एक बड़ा और खास धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया,,इस आयोजन में श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अंशों के दर्शन कराए गए,,बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया,,
यह कार्यक्रम Art of Living Foundation के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ,,,जिसके संस्थापक श्री श्री रवि शंकर महाराज जी हैं,,उनके मार्गदर्शन में देशभर में इन पवित्र अंशों को लेकर भ्रमण कराया जा रहा है,,ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर सकें,,आयोजकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में दर्शन कराने के बाद इन अंशों को गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में स्थापित करने की योजना है,,यह पहल विश्व कल्याण,,शांति और समृद्धि की कामना को लेकर की जा रही है,,आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े स्वामी प्रणवानंद महाराज ने बताया कि मान्यता के अनुसार करीब 1000 साल पहले महमूद ग़ज़नी ने सोमनाथ मंदिर पर कई बार हमला किया,,जिससे ज्योतिर्लिंग खंडित हो गया,,इसके बाद इसके अंशों को दक्षिण भारत के अग्निहोत्री ब्राह्मणों ने लगभग 900 साल तक सुरक्षित रखा,,उन्होंने यह भी बताया कि शास्त्रों के अनुसार इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना चंद्रदेव ने की थी,,बाद में इसकी जानकारी आदि शंकराचार्य को दी गई,,जिन्होंने निर्देश दिया कि उचित समय आने पर इसे “शंकर” नाम के संत को सौंपा जाए,,अब यह शिवलिंग के अंश श्री श्री रवि शंकर को सौंपे गए हैं,,जिन्हें देशभर में भ्रमण कराकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं,,आयोजकों के अनुसार,,आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भी इस दिव्य शिवलिंग के अंशों के दर्शन कराए जाएंगे,,यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र बना,,बल्कि जांजगीर के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार पल भी साबित हो रहा है।



