नवागढ़,पामगढ़ और अकलतरा में बन रहे नए कोर्ट भवन का निरीक्षण,गुणवत्ता पर खास जोर

जांजगीर चांपा जिले में न्याय व्यवस्था को और बेहतर व सुविधाजनक बनाने के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने जिले के नवागढ़,पामगढ़ और अकलतरा स्थित व्यवहार न्यायालयों का दौरा किया,,इस दौरान उन्होंने वहां बन रहे नए न्यायालय भवनों के निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने भवन की मजबूती,,निर्माण सामग्री की गुणवत्ता,,सुरक्षा मानकों और काम की प्रगति को ध्यान से जांचा,,उन्होंने साफ निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और काम में केवल उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए,,उन्होंने वर्तमान में चल रहे न्यायालय भवनों का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्था को देखा,,साथ ही न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिलाया,,

इस निरीक्षण के दौरान प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार चौहान,,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार मिश्रा,,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा,,नवागढ़ के व्यवहार न्यायाधीश सिद्धार्थ आनंद सोनी,,अकलतरा की न्यायाधीश शिवानी सिंह और पामगढ़ की न्यायाधीश शीलू केशरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे,,इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में जिले के लोगों को बेहतर न्यायिक सुविधाएं मिलेंगी और न्यायालयों में कामकाज और भी सुचारू तरीके से हो सकेगा।



