जांजगीर चांपा में खरीफ की तैयारी तेज,साथी पोर्टल फेस-2 से किसानों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

जांजगीर चांपा जिले में आगामी खरीफ फसल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं,,इस बार किसानों तक अच्छी गुणवत्ता वाले बीज समय पर और सही तरीके से पहुंचाने के लिए “साथी पोर्टल फेस-2” का सहारा लिया जा रहा है,,इसी को लेकर जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी, कृषि विभाग के मैदानी अमले, एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) और निजी बीज उत्पादक शामिल हुए,,अधिकारियों ने सभी को साफ निर्देश दिए कि किसानों को जो भी बीज बेचा जाए, उसकी पूरी जानकारी साथी पोर्टल फेस-2 में दर्ज करना अनिवार्य होगा,,सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को उन्नत और प्रमाणित बीज मिलें और हर बिक्री का रिकॉर्ड ऑनलाइन रहे,,इससे बीज की कालाबाजारी और नकली या अमानक बीजों की बिक्री पर रोक लगाई जा सकेगी,,साथ ही जरूरत पड़ने पर किसी भी स्तर पर जांच और निगरानी करना आसान होगा,,जिले में बीज वितरण की व्यवस्था पहले से ही व्यापक है,,यहां 102 सेवा सहकारी समितियां, 8 निजी बीज उत्पादक और 5 ब्लॉकों के माध्यम से किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाता है,,इस साल जिले में कुल 85,500 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है,,कृषि विभाग का मानना है कि इस नई व्यवस्था से किसानों को समय पर सही बीज मिलेगा,,जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में बढ़ोतरी होगी,,किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे केवल प्रमाणित स्रोतों से ही बीज खरीदें और रसीद जरूर लें,,ताकि किसी समस्या की स्थिति में उन्हें मदद मिल सके।



