WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

किसान बनकर पहुंचे कृषि उप संचालक 266 रुपये की यूरिया 850 में बेचते पकड़ा गया खाद कारोबारी,दुकान सील

जांजगीर चांपा जिले में खाद की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है,,किसानों की लगातार शिकायतों के बाद कृषि विभाग ने अनोखे तरीके से कार्रवाई करते हुए खुद उप संचालक कृषि राकेश कुमार शर्मा को किसान बनाकर खाद दुकान भेजा,,जांच में शिकायत सही निकली और निर्धारित कीमत 266 रुपये 50 पैसे वाली यूरिया किसानों को 850 रुपये में बेची जा रही थी,,मामले का खुलासा होते ही कृषि विभाग की टीम ने छापा मारकर 1400 से अधिक बोरी खाद जब्त कर दुकान को सील कर दिया,,

जानकारी के अनुसार जिले के किसान लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि कुछ निजी कृषि केंद्र संचालक यूरिया और अन्य उर्वरकों को निर्धारित मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेच रहे हैं,,शिकायतों की सच्चाई जानने के लिए उप संचालक कृषि राकेश कुमार शर्मा ने अपना सरकारी वाहन और पहचान छिपाकर किसान के रिश्तेदार के रूप में जिला मुख्यालय के नेताजी चौक स्थित नानक चंद नंद किशोर कृषि केंद्र पहुंचकर तीन बोरी यूरिया खरीदने की कोशिश की,,दुकान संचालक ने किसान का आधार कार्ड लेकर पीओएस मशीन में एंट्री की,,मशीन में शासन द्वारा निर्धारित मूल्य 266 रुपये 50 पैसे प्रति बोरी दिखाई गई,,लेकिन बिल दिए बिना तीन बोरी यूरिया के लिए 2550 रुपये वसूल लिए गए,,यानी एक बोरी यूरिया लगभग 850 रुपये में बेची गई,,उप संचालक ने अधिक कीमत लेने पर आपत्ति भी जताई,,लेकिन संचालक ने निर्धारित मूल्य पर खाद देने से इनकार कर दिया और पूरी राशि वसूल ली,,इसके बाद उप संचालक ने मौके पर ही कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया,,टीम ने दुकान और गोदाम की जांच की,,जहां बड़ी मात्रा में यूरिया,,डीएपी और अन्य उर्वरक मिले,,कार्रवाई के दौरान 1400 से अधिक बोरी खाद जब्त कर दुकान को सील कर दिया गया।


उप संचालक राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं,,इसके बावजूद कुछ व्यापारी नियमों का उल्लंघन कर किसानों से अधिक कीमत वसूल रहे हैं,,ऐसे मामलों को रोकने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और आगे भी इसी तरह की छापामार कार्रवाई जारी रहेगी,,इस कार्रवाई के बाद जिले के खाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है,,कृषि विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि किसानों से अधिक कीमत वसूलने,,बिना बिल खाद बेचने या कालाबाजारी करते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी,,वहीं किसानों ने विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए ऐसी जांच लगातार जारी रखने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!