राज्य एवं शहर

छात्राओं के धर्मांतरण और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में हेड मास्टर निलंबित

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक में संचालित पीएम श्री कन्या प्राथमिक शाला की हेड मास्टर लक्ष्मी देवी भारद्वाज को जिला शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है,,उन पर छात्राओं को एक धर्म विशेष के प्रति प्रेरित करने,,हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी करने और स्कूल की राशि में अनियमितता करने के गंभीर आरोप लगे थे,,लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने जन समस्या निवारण शिविर में फिर से मामला उठाया,,जिसके बाद विभाग ने सख्त कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार बलौदा नगर पंचायत स्थित शासकीय पीएम श्री कन्या प्राथमिक शाला में पिछले कुछ महीनों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी,,स्कूल की छात्राओं ने अपने परिजनों और अभिभावकों को बताया था कि हेड मास्टर लक्ष्मी देवी भारद्वाज प्रार्थना के दौरान राष्ट्रीय गीत की जगह धार्मिक प्रार्थना सभा कराती हैं और छात्राओं को एक धर्म विशेष की ओर प्रेरित करती हैं,,आरोप यह भी है कि छात्राओं पर पूजा-पाठ नहीं करने,,प्रसाद नहीं खाने और हिंदू देवी-देवताओं के प्रति नकारात्मक बातें सुनने का दबाव बनाया जाता था।


मामले की शिकायत अभिभावकों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बलौदा थाना में की थी,,शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की,,जिसमें बताया गया कि कुछ छात्राएं एक मिशनरी प्रार्थना सभा में हेड मास्टर के साथ मिली थीं। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया,,वहीं हेड मास्टर पर वित्तीय अनियमितता के आरोप भी लगे,,शिकायत में कहा गया कि उन्होंने शाला विकास समिति से प्रस्ताव लिए बिना फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अपने रिश्तेदारों के नाम से राशि आहरित की,,इस मामले की जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से टीम गठित की गई थी और जांच की जिम्मेदारी बलौदा के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) को दी गई थी,,हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद भी लंबे समय तक कार्रवाई नहीं हुई थी,,जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही थी,,बाद में भिलाई गांव में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने फिर से शिकायत रखी और पुराने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाए,,शासन के कड़े निर्देशों और बढ़ते दबाव के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर लक्ष्मी देवी भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया,,जारी आदेश में उन्हें निलंबन अवधि के दौरान बीईओ कार्यालय बलौदा में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं,,इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन में भी हलचल मची हुई है,,वहीं ग्रामीणों और अभिभावकों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!